{"_id":"68a1c79d03a36b1cc601ec62","slug":"noidas-jd-team-won-the-kabaddi-competition-etah-news-c-163-1-eta1003-137723-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नोएडा की जेडी टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नोएडा की जेडी टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Sun, 17 Aug 2025 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 17 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
सकीट। योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा की जेडी टीम विजेता और एटा क्लब उपविजेता रही।
रविवार को हुई कबड्डी प्रतियोगिता में अनेक जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। पहला सेमी फाइनल नोएडा की जेडी टीम और मैनपुरी की बालाजी टीम के बीच हुआ। इसमें नोएडा की जेडी टीम जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में भलाईपुर को हराकर एटा क्लब ने फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले में एटा क्लब की टीम ने 24 प्वाइंट जबकि नोएडा की जेडी टीम ने 32 प्वाइंट बनाकर मैच और टूर्नामेंट अपने नाम किया। रेफरी की भूमिका कृष्णकांत और संदीप वर्मा ने अदा की। कमेंट्री कर रहे संजय वर्मा ने खिलाड़ियों और दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक अजय यादव ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए सभी टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। हार-जीत अलग विषय है लेकिन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से खिलाड़ी की प्रतिभा में निखार आता है। इस अवसर पर प्रधान प्रेमपाल वर्मा, महेश वर्मा, दिनेश कुमार, उदयवीर सिंह, वीरेश लोधी, वीरेंद्र लोधी, रामरतन यादव, राहुल वर्मा आदि रहे।