{"_id":"61d33797f114892ce34204e5","slug":"no-security-arrangements-in-night-shelter-letter-sent-to-administration-etah-news-agr519974291","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा में नहीं सुरक्षा के इंतजाम, प्रशासन को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा में नहीं सुरक्षा के इंतजाम, प्रशासन को भेजा पत्र
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में रोडवेज बस स्टैंड पर बनाए गए अस्थायी रैन बसेरा में 15-20 यात्री प्रतिदिन ठहर रहे हैं, लेकिन रात में यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। इसे लेकर प्रशासन को पत्र भेज सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की गई है। नगर पालिका परिषद द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। यहां पर यात्री व अन्य बेघर लोग रात गुजारने के लिए रुकते है। यात्रियों के पास सामान भी रहता है।
सोने पर इसके चोरी होने या किसी अन्य तरह की घटना की चिंता लोगों को रहती है। पुलिस आदि की तैनाती नहीं है। वहां के लोगों का कहना है कि रात को कुछ अराजक तत्व शराब के नशे में आ जाते हैं, जो रैन बसेरा में भी घुस आते हैं और शोर मचाते हैं। इसके चलते महिलाएं अधिक परेशान होती हैं। ईओ ने रविवार रात रैन बसेरा का निरीक्षण किया तो इस तरह की समस्याएं सामने आईं। जिस पर उन्होंने सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
स्वच्छता बनाए रखने को दिए निर्देश
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय के रैन बसेरा के निरीक्षण के दौरान करीब 15 लोग उसमें ठहरे हुए थे। उन्होंने यहां तैनात कर्मचारी को बेड पर बिछी हुई चादर व रजाई के कवर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।