फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No patient will have X-ray and tests without admission

बिना भर्ती किसी मरीज का नहीं होगा एक्सरे और जांचें

Fri, 27 May 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
No patient will have X-ray and tests without admission
एटा। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह चौहान ने फैकल्टी, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को नई पहल पर काम शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना भर्ती किसी भी मरीज को एक्सरे, जांचें और दवाएं नहीं दी जाएंगी। इस पर अमल कर लिया जाए। अगर निर्देशों की अवहेलना पाई जाती है तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

इससे पहले प्राचार्य ने ओपीडी का निरीक्षण किया और चिकित्सकों व मरीजों से वार्ता की। मरीजों ने दवाओं की कमी और चिकित्सकों के समय से नहीं आने की शिकायत की। इस पर सीनियर और जूनियर रेजीडेंट को समय से ओपीडी में पहुंचने के भी निर्देश दिए। दवाओं की जल्द ही व्यवस्थाएं करने को कहा गया। मरीजों की गंभीर स्थिति होने पर ही भर्ती करके इलाज करने की बात कही गई तो कई मरीजों ने सवाल भी किए, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन

रिश्वत लेने के मामले की होगी जांच
प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह ने नेत्र इकाई में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की जांच अन्य विभाग के एचओडी से कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed