फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No Nomination Files For Mlc Elections On First Day In Etah

एमएलसी चुनाव: एटा में पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

Tue, 15 Mar 2022 06:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

एटा-कासगंज-मथुरा-मैनपुरी के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च है। इसके बाद 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
No Nomination Files For Mlc Elections On First Day In Etah
नामांकन कक्ष में बैठे जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा-कासगंज-मथुरा-मैनपुरी के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र एमएलसी (सदस्य विधान परिषद) चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। दो सदस्यों की इस सीट के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल बनाया गया है। पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। पांच लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं।

विज्ञापन


पूर्व में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम आने के बाद ही एमएलसी चुनाव के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई थी। बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। अब फिर अधिसूचना जारीकर 15 मार्च यानि आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चारों जिलों से संबंधित प्रत्याशियों को नामांकन के लिए एटा ही आना होगा। मंगलवार को पहले दिन किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन


बता दें सपा से उदयवीर सिंह, निर्दलीय गुंजन पाराशर के लिए नामांकन पत्र लिए गए हैं, जबकि निर्दलीय विनोद कुमार पूर्व में नामांकन पत्र ले चुके हैं। वहीं अरविंद सिंह का कार्यकाल पूरा होने से खाली हुई सीट पर सपा से राकेश यादव और निर्दलीय रामविलास यादव ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, यहां सपा ने अपने प्रत्याशी को बदला है। अभी भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछला चुनाव 2015 में हुआ था, जिस पर सपा के प्रत्याशी अरविंद यादव और उदयवीर सिंह निर्विरोध रूप से चुने गए थे। इन दोनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से पूर्व में ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च है। इसके बाद 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 23 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 9 अप्रैल को एवं मतगणना 12 अप्रैल को कराई जाएगी। 

आचार संहिता रहेगी प्रभावी 

एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सदस्य विधान परिषद चुनाव के अंतर्गत चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के उपबंध लागू किए गए हैं। यह आचार संहिता जिले में चुनाव होने तक प्रभावी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed