फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   no entree mein bhee ghus rahe vaahan, jaam bana jee ka janjaal

नो एंट्री में भी घुस रहे वाहन, जाम बना जी का जंजाल

Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
no entree mein bhee ghus rahe vaahan, jaam bana jee ka janjaal
जाम बना जी का जंजाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के प्रमुख बाजारों में लागू नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश बाजार में जाम की समस्या पैदा कर रही है। सहालगी सीजन में बढ़े यातायात के दबाव ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। इससे कारण बाजार में हर तरफ जाम लगा रह रहा है।
विज्ञापन

शहर के बिलराम गेट, सहावर गेट, सोरो गेट, नदरई गेट आदि में नो एंट्री लागू है। इनके प्रवेश मार्गों पर बैरीकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती बेकार साबित हो रही है। नतीजतन निगाह बचते ही वाहन चालक नो एंट्री में वाहनों का ले जाते है। बाजार सकरा होने के कारण जब ये वाहन बाजार में पहुंचते है तो जाम की स्थिति बनती है। जाम के कारण कभी कभी राहगीरों एवं वाहन चालकों में नोकझोंक की भी स्थिति बाजार में देखने को मिलती है। सोमवार को नदरई गेट, बिलराम गेट बाजार में जाम के विकराल हालातों का सामना लोगों को करना पड़ा। सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण सोम बाजार सड़कों पर लगा। इस दो पहिया वाहनों और अन्य गाड़ियों के चलते जाम लग गया। इससे पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कारोबारी बोले-
प्रमुख बाजार में नो एंट्री का कड़ाई से पालन हो तो जाम की समस्या से काफी हद निजात मिल सकती है। वहीं, लोगों को आवागमन में भी दिक्कत नहीं होगी। - राहुल माहेश्वरी- कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों को जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए व्यवस्थाएं तो बनाई जाती हैं, लेकिन यह समय के साथ दम तोड़ देती हैं। नगर क्षेत्र में नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों को प्रवेश एकदम बंद कर दिया जाय तो काफी हद तक समस्या खत्म हो सकती है। इस पर पुलिस प्रशासन को सख्त रूप से कार्य करना चाहिए। हरिओम शर्मा- व्यापारी

जाम और अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व में अभिभावक संघ ने आवाज उठाई तो प्रशासन ने भी ध्यान दिया, लेकिन अब यह आवाज ठंडी पड़ी तो प्रशासन की सख्ती भी नहीं हो रही। नतीजतन प्रमुख बाजारों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इस ओर फिर से ध्यान देना चाहिए। - संजीव वर्मा- कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed