{"_id":"68a36a490c7fcbb845007131","slug":"no-election-contested-in-six-years-notice-to-manav-hit-party-etah-news-c-163-1-sagr1016-137789-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छह साल में नहीं लड़ा कोई चुनाव, मानव हित पार्टी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छह साल में नहीं लड़ा कोई चुनाव, मानव हित पार्टी को नोटिस
Mon, 18 Aug 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले की मानव हित पार्टी ने 6 साल में एक भी चुनाव नहीं लड़ा है। चुनाव आयोग ने पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की है। बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 121 पंजीकृत राजनीतिक दलों द्वारा 2019 से 2025 तक किसी चुनाव में भाग न लेने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इस पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र ने नोटिस जारी किया है। नोटिस के संबंध में दल के अध्यक्ष, महासचिव अपना प्रत्यावेदन, शपथ पत्र एवं संबंधित अभिलेखों सहित 21 अगस्त तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र के कार्यालय को प्राप्त करा सकते हैं।
सुनवाई के लिए 2 एवं 3 सितंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र के समक्ष कार्यालय समय में उपस्थित होकर व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रख सकते हैं। जवाब न मिलने पर संबंधित राजनीतिक दल को सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी दलों को उनके पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा नोटिस भेजा गया है। इनमें एटा की मानव हित पार्टी, ट्यूबवेल कॉलोनी, आगरा रोड भी शामिल है।