{"_id":"67fd4b2993706495480708fd","slug":"no-buses-at-the-roadways-stand-passengers-are-upset-etah-news-c-163-1-sagr1016-132303-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज स्टैंड पर बसें नहीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज स्टैंड पर बसें नहीं, यात्री परेशान
Mon, 14 Apr 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज का बस स्टैंड।
- फोटो : संवाद
एटा। अलीगंज कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड तो बनाया गया है, लेकिन यहां बसों का बेहद अभाव है। मैनपुरी, लखनऊ जाने के लिए लोगों को कई बार वाहन बदलने पड़ते हैं। इसके चलते यात्री परेशान रहते हैं।
रोडवेज बसें न मिलने से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जो मनचाहा किराया भी यात्रियों से वसूल करते हैं। यात्रियों ने बताया कि अलीगंज से बदायूं जाने के लिए एटा होकर जाना पड़ता है, इसमें करीब 140 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि अलीगंज से पटियाली, कादरचौक होकर बदायूं के लिए बस चलाई जाए तो महज 80 किलोमीटर का ही सफर यात्रियों को तय करना पड़ेगा।
लखनऊ हाईकोर्ट जाने के लिए सीधे कोई रोडवेज बस नहीं है। अलीगंज से फर्रुखाबाद और वहां से ट्रेन पकड़ते हैं, इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर लखनऊ के लिए सीधे बस चलने लगे तो यात्रा सुलभ होगी। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बसें सभी रूटों पर चलाई जा रहीं हैं। अलीगंज में यात्रियों को समस्या है तो मांग के अनुरूप बसों का संचालन कराया जाएगा।