फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Niduli putting the jam reports against 60 people

निधौली में जाम लगाने पर 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 25 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Niduli putting the jam reports against 60 people
 निधौली कलां के नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र विशांत गुप्ता सहित तीन लोगों पर छेड़खानी का झूठा मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर बुधवार को व्यापारियों द्वारा रोड जाम करने पर थाना पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें मोनी गुप्ता और सचिन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हैं। दूसरी ओर गुरुवार को उक्त मामले में नामजद किए गए आरोपी अन्य लोगों के साथ एसएसपी से मिले और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि कस्बा में कुछ राजनैतिक लोग उनकी छवि खराब करने के लिए झूठा मुकदमा लगवा रहे हैं। उन्होंने इसकी जांच करवा कर मुकदमा खत्म करने की गुहार लगाई है। इस दौरान उनके साथ आए दर्जनों व्यापारियों ने सपा नेता मंजीत यादव से मुलाकात की। व्यापारी न्याय की गुहार लगाने सदर विधायक आशीष यादव आशू के आवास भी पहुंचे। बता दें कि 22 जून को निधौली कलां निवासी एक महिला ने चेयरमैन के पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ दुकान पर बैठी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसे लेकर बुधवार को चेयरमैन सर्मथक व्यापारियों का गुस्सा फूट गया था और उन्होंने बाजार बंद कर जाम भी लगाया था। थाना पुलिस ने जबरन दुकानें बंद कराने, मैन बाजार में जाम लगाकर यातायात बाधित करने व शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 10 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed