फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   NGT will conduct against the brick kilns closed

एनजीटी के विरोध में ईट भट्ठों का संचालन रहेगा बंद

Wed, 02 Sep 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 02 Sep 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
NGT will conduct against the brick kilns closed
ईंट भट्टा संचालकों की प्रांतीय स्तरीय बैठक बुधवार को संपन्न हुई। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में चल रही वित्तीय वर्ष 2015-16 में ईट भट्टा संचालन को बंद रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रॉयल्टी एवं वाणिज्य कर आदायगी न करने का निर्णय लिया गया, जिससे सरकार के कानों तक भट्ठा संचालकों के विरोध की आवाज गूंज सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र कुमार तिब्तिया ने कहा कि स्वच्छता प्रमाण पत्र (एनजीटी) की जरुरत ईट भट्टा संचालन के लिए नहीं है। यह व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ईट भट्टा कारोबारी पर अनावश्यक प्रमाण पत्र का दबाव बना रही है। इसकी जटिल औपचारिकताएं कारोबारी पूरी नहीं कर सकते। उन्होंने एकजुट होकर सभी कारोबारियों से भट्टों के संचालन के बंद करने के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि ईट भट्टा कारोबारियों की चिमनियों से प्रदूषण नहीं होता। चिमनी में सेटलिंग चेंबर होता है वहीं चिमनी की ऊंचाई 110 फीट होती है। उन्होंने कहा कि रॉयल्टी और वाणिज्य कर की अदायगी कारोबारी नहीं करेंगे। भट्टा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष गर्ग ने कहा कि भारत सरकार अनावश्यक तौर पर एनजीटी की बाध्यता थोप रही है। इसे कारोबारी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि जहां करों की अदायगी नहीं होगी वहीं भट्टा कारोबारी मजदूरों की बुकिंग भी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय बैठक में हाथरस, बंदायू, फर्रुखबाद, एटा सहित विभिन्न जनपदों के कारोबारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री राकेश गर्ग ने किया। इस दौरान जिला इकाई के दीपक मेहरा, विजय अग्रवाल, अजय कुमार, जान मोहम्मद, भगवान शंकर, लालसिंह, गोपाल माहेश्वरी, शेलेंद्र माहेश्वरी सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed