{"_id":"f5d7262bf92ac3315ee3f9c49d083fe3","slug":"need-to-bypass-the-women-raised-their-voices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास की जरूरत को महिलाओं ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास की जरूरत को महिलाओं ने बुलंद की आवाज
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाएं भी बाईपास की मांग उठा रहीं हैं। शहर की आधी आबादी को भी जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। स्कूल गए बच्चे जाम में फंस जाने के कारण जब समय से नहीं पहुंचते तब घर की महिलाओं की चिंता बढ़ जाती है। बाजार में शापिंग करने जाना हो तब भी जाम की समस्या से काफी देर तक जूझना पड़ता है। बाईपास मार्ग की मुहिम से जुड़ते हुए महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। महिलाओं ने कहा शासन को अब गंभीरता से इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
बाईपास न होने के कारण हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महिलाएं भी इससे परेशान हैं। सर्कुलर रोड पर जो मकान बने हैं, वहां हर समय महिलाएं दुर्घटनाओं को लेकर आशंकित रहती हैं। वाहनों के बड़ी संख्या में गुजरने एवं जाम से हादसों की संभावनाएं रहती हैं। चामुंडा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा एवं चर्च भी इस मार्ग पर हैं। इन स्थानों पर जाने वाले श्रद्धालु भी ट्रैफिक के चलते परेशान रहते हैं। क्रिएटिव क्लब की महिलाओं ने शुक्रवार को सूत की मंडी में न केवल बाईपास की मांग को लेकर शासन प्रशासन से बाईपास के निर्माण की मांग की, वहीं अपने हस्ताक्षर करके इस अभियान को धार दी। महिलाओं ने कहा कि नगर विकास के लिए बाईपास की घोषणा करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री इसका निर्माण करना भूल गए। महिलाओं का कहना था कि उन्हें ऐसी कतई उम्मीद नहीं थी कि मुख्यमंत्री की घोषणा भी खटाई में पड़ जाएगी। महिलाओं ने कहा कि नगर में सर्कुलर रोड पर जाम के हालात विकराल हैं। उधर जाने में ही डर लगता है। बच्चों को किसी काम से कहीं भेजा जाए तो उस समय तक मन बेचैन रहता है, जब तक बच्चे वापस न आए जाएं। महिलाओं ने कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान होना चाहिए।
इस दौरान पूनम माहेश्वरी, नीलम पल्तानी, पूनम बदियादा, रेनू वार्ष्णेय, रीतू अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, पूनम माहेश्वरी, लक्ष्मी डांगरा, अंजलि जाजू, निधि मालू, सरिता माहेश्वरी, प्रीती माहेश्वरी, अर्चना माहेश्वरी, संगीता अग्रवाल, अलका माहेश्वरी, अंकिता माहेश्वरी, सीमा अग्रवाल, ज्योति पल्तानी, रीतू पल्तानी आदि मौजूद रहीं।