फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   NCERT corrects tricolor mistake on complaint of Etah youth

एटा के युवक की शिकायत पर एनसीईआरटी ने सुधारी तिरंगा संबंधी चूक

Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
NCERT corrects tricolor mistake on complaint of Etah youth
एटा। शहर के एक युवक ने एनसीईआरटी की पुस्तकों को लेकर शिकायत की है। पुस्तक में राष्ट्रीय ध्वज पर राष्ट्रगान लिखने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संप्रतीकों के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले शहर के लोधीनगर निवासी शिवकुमार ने 5 अप्रैल को राष्ट्रपति के और प्रधानमंत्री को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। बताया कि राष्ट्र ध्वज का आकार मानक अनुसार 3 अनुपात 2 का होना चाहिए। लेकिन एनसीईआरटी की शिक्षण सत्र 2022-23 की कक्षा-9 विज्ञान की अंग्रेजी व उर्दू रूपांतरण की पुस्तकों में बनाया गए राष्ट्रीय ध्वज का आकार मानक के अनुसार नहीं है।
साथ ही ध्वज के ऊपर गलत तरीके से राष्ट्रगान लिख दिया गया है। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत आती है तो उसे शासन को भेजा जाएगा। यह शासन स्तर का मामला है।
विज्ञापन

इससे पहले भी शिवकुमार इसी तरह की शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी की कक्षा 6 की संस्कृत की पुस्तक पर दर्ज राष्ट्रगान में गलतियों को लेकर शिकायत की थी। इस पर संज्ञान लेकर सुधार कराया गया था। उम्मीद है जल्द ही कक्षा 9 की पुस्तक में राष्ट्रध्वज संबंधी गलतियों को सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed