{"_id":"58a9dfef4f1c1bd257d87328","slug":"narsaree-se-hoga-bachchon-ka-laiph-taim-panjeekaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी से होगा बच्चों का लाइफ टाइम पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी से होगा बच्चों का लाइफ टाइम पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूलों में अब पहली कक्षा में ही बच्चों का आधार कार्ड से लाइफ टाइम पंजीकरण होगा। ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एटा-कासगंज में संचालित स्कूलों के प्रिंसिपल को सीबीएसई के कोआर्डिनेटर ने बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।
शनिवार को पहुंचे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन कोआर्डिनेटर डॉ राममोहन ने बोर्ड द्वारा कई बड़े बदलावों की जानकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और संचालकों को देते हुए विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श भी किया। ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी सभाकक्ष में एटा-कासगंज जिलों के दो दर्जन से अधिक प्रिंसिपल और संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि दसवीं कक्षा में गृह परीक्षा समाप्त कर बोर्ड परीक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। सत्र में दस-दस अंकों के तीन टेस्ट एवं एक वार्षिक परीक्षा होगी। अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र 2017-18 से प्रभावी नए आदेश प्रत्येक विद्यालय को मानने होंगे। नर्सरी में प्रवेश पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की बाध्यता होगी। ताकि जन्म तिथियों में फेरबदल का खेल खत्म हो और अभिलेखीय पारदर्शिता बनी रहे। मुख्य अतिथि डॉ राममोहन का प्रबंधक पियूष जैन ने शॉल ओढ़ाकर और प्रधानाचार्य बिंदु जायसवाल ने बुके भेंटकर सम्मान किया। उपस्थित प्रधानाचार्यों में कांवेट की क्लेयरलिट, कुसुम वार्ष्णेय, सिल्विया दास, नवीन कांत गोयल, आरपी सिंह, प्रेमचंद्र, राहलु गुप्ता, मैत्रेय, लता यादव, रीता उपाध्याय, शाहिद, तरंग, साक्षी, मेघना आदि प्रमुख हैं।