फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Namaz offered in tight security

कड़ी सुरक्षा में अदा कराई गई नमाज

Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Namaz offered in tight security
नगला पोता स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। - फोटो : ETAH
एटा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर रविवार सुबह शहर में जीटी रोड स्थित पुरानी ईदगाह और इसके बाद नगला पोता में नई ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा में नमाज अदा कराई गई। पूरे जिले में कुल 151 मस्जिद, ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिल बधाई दी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में दिनभर दावतों का दौर चला। सुबह आठ बजे जीटी रोड स्थित पुरानी ईदगाह पर नमाज अदा की। इसके बाद साढ़े आठ बजे नगला पोता स्थित नई ईदगाह पर नमाज अदा की गई। इसके साथ ही मस्जिदों और घरों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी दी गई। मुस्लिम बहुल इलाकों में एक-दूसरे के घर पर पहुंचकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने नमाज स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम, एसएसपी ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिल जुलकर रहने एवं सामाजिक एकता व सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर शिव कुमार, क्षेत्राधिकारी कालू सिंह मौजूद रहे। मस्जिदों के आसपास और मुस्लिम बहुल बस्तियों में बच्चे ईद पर मस्ती करते दिखे। स्टॉल और झूलों पर बच्चों की भीड़ अधिक रही। नए-नए रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने इनका आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed