{"_id":"581f672d4f1c1bf77eb37565","slug":"naitik-moolyon-se-sarvaangeen-vikaas-sambhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैतिक मूल्यों से सर्वांगीण विकास संभव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैतिक मूल्यों से सर्वांगीण विकास संभव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भौतिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है। नैतिक शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू से आए राजयोगी ब्रह्मकुमार भगवान भाई ने कहे।
द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षकों को जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने मायादेवी पब्लिक एकेडमी में जाकर भी बच्चों को संबोधित किया। भगवान भाई ने कहा कि शैक्षणिक जगत में विद्यार्थियों के लिये नैतिक मूल्यों की जीवन में धारणा करने की प्रेरणा देना आज की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मूल्यांकन आचरण, अनुसरण, लेखन व्यवहारिक ज्ञान एवं अन्य बातों के लिये प्रेरणा देने की आवश्यकता है। कुसंग, व्यसन, सिनेमा, फैशन से युवा भटक रहे हैं। उन्हें नैतिक मूल्यों से भटकने से बचाया जा सकता है।
ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवाकेंद्र की ब्रह्माकुमारी हिमानी बहन ने कहा कि चरित्रवान बनने के लिये युवा पीढ़ी को व्यसन से दूर रहना है। द्रोपदी देवी जाजू विद्यालय की प्रधानाचार्या सोमवती शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय बच्चों को नैतिक शिक्षा द्वारा चरित्रवान बनाने की बहुत आवश्यकता है। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने भगवान व्यसनों को छोड़ नैतिक मूल्यों को अपनाने की सभी से अपील की। ब्रह्माकुमार ज्ञानेश भाई ने भगवान भाई का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को राजयोग का अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान कालेज के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।