{"_id":"ce097da0afb52129d05761bee8869cb0","slug":"muslim-procession-pulled-off-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने बाजार बंदकर निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने बाजार बंदकर निकाला जुलूस
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ की गलत टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया। बाजार बंदकर जुलूस निकाला और कमलेश तिवारी के पुतले फूंके।
गंजडुंडवारा में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिममीन के तत्वावधान में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकाला गया। हजारों मुस्लिमों ने तख्ती बैनर और पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस कसबे के सब्जी मंडी टीन बाजार, राजाराम चौराहा, मेन बाजार, तिराहा सहावर रोड, जामा मस्जिद, कैनाल रोड पुलिया, करनपुर पुलिया एवं अमीर खुसरो स्कूल सहित अन्य स्थानों पर भ्रमण किया और पुतले फूंके। इसके बाद एसडीएम पटियाली परवेज अहमद को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें हिंदू महासभा के नेता को फांसी देने की मांग की गई। कसबे के बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन के चलते अपने बाजार बंद किए थे। लेकिन अन्य दुकानदारों ने भी प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए अपनी दुकानें नहीं खोली। विरोध प्रदर्शन के दौरान हाजी मुनव्वर हुसैन, हासिम अली, बदरुल खान, अब्दुल हफीज गांधी, वसीम प्रधान, जहीर अहमद, नदीम फारुख, मुफ्ती मोहम्मद हारुन, काली राशिद, मौलाना जावेद, मौलाना जुनैर, मौलाना कमरुल, अख्तर अली, कारी अनवर, मौलाना रियाजुद्दीन मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में गांव धवा, पचपोखरा, समसपुर, रारा, गढ़का, कनोई, गनेशपुर, चिरौला, भरगैन, मझौला, सेवनपुर, बसई कादरपुर, नबाब गंज नगरिया के लोग पहुंचे।
कासगंज में जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद पर प्रदर्शन करके हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ शबीह हैदर को सौंपा।