फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder

गांव पिवारी में रची गई थी सुनीता की हत्या की साजिश

Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
murder
एटा। सकीट क्षेत्र में मंगलवार की रात सुनीता की हत्या कर दी गई थी। हत्या की साजिश गांव पिवारी में रची गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति भूरी सिंह ने वारदात कबूल कर ली है। उसने बताया कि पिवारी में ही उसके मामा ने सुपारी किलर शेरसिंह से मुलाकात कराई थी और 50 हजार रुपये में सुपारी तय की गई थी। हत्या से पहले सुपारी किलर को 39 हजार रुपये एडवांस में दे दिए गए थे।
विज्ञापन

थाना सकीटा क्षेत्र के गांव नगला इंदी सड़क पर पड़ने वाली लाल पुलिया के पास सुनीता (40) पत्नी भूरी सिंह निवासी भैंसेना का पुरा, जिला धौलपुर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति भूरी सिंह ने बताया कि उसके मामा हीरा सिंह निवासी गोपालपुर थाना मारहरा ने शेर सिंह निवासी नगला इंदी से मुलाकात गांव पिवारी, मारहरा में कराई थी।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि पिवारी में एक फार्म हाउस पर शेर सिंह खेती बाड़ी का काम करता है, हीरा सिंह का गांव भी पास में ही है। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। शेर सिंह ने महिला की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी, उतने में ही बात तय करके 39 हजार रुपये एडवांस दे दिया गया। शेर सिंह ने अपने गांव के पास ही हत्या करने की योजना बनाई थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया है कि पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने दो बीघा जमीन बिक्री कराकर सात लाख रुपये मायके वालों को दे दिए थे, अन्य रकम की मांग कर रही थी। इधर संतान भी कोई नहीं थी। इन कारणों को लेकर हत्या करना कबूल किया है। तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
12 साल की उम्र में पिता की हत्या कर फूंक दिया था शव
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की सुपारी लेने वाले शेर सिंह पुत्र सरमन सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने 12 साल की उम्र में पिता की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी थी और खेतों में ही शव फूंक दिया था। यह राज आज तक किसी को पता नहीं चल पाया। आरोपी ने बताया कि पिता ने 40 बीघा जमीन बिक्री कर दी थी, इससे नाराज होकर हत्या करनी पड़ी। वह दो भाई हैं, छोटा भाई सुधीर गांव में ही खेतीबाड़ी करता है।
तीनों आरोपी भेज दिए गए जेल
महिला के भाई चरन सिंह पुत्र किशोरी लाल निवासी सालेपुर लधपुरा थाना सैपऊ जिला धौलपुर ने भूरी सिंह, हीरा सिंह और शेरसिंह के खिलाफ बुधवार को ही मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को तीनों को जेल भेज दिया है।

पत्नी को दवा दिलाने के बहाने एटा लेकर आया था
जिला धौलपुर के गांव भैसेना का पुरा निवासी भूरी सिंह अपनी पत्नी सुनीता को बच्चे नहीं होने पर एटा दवा दिलाने के बहाने से मंगलवार की दोपहर लेकर आया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि इसके बाद उसने अपने मामा हीरा सिंह निवासी गोपालपुर थाना मारहरा को बुला लिया। रात करीब नौ बजे सुनीता को थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला इंदी लेकर पहुंचे, यहां पहले से शेर सिंह पुत्र सरमन मौजूद था। तीनों ने मिलकर पहले महिला का गला दबाया, जिंदा न रह जाए इसलिए बाद में फावड़ा से और पत्थर से प्रहार कर चेहरा कुचल दिया। तीनों लोग इसे दुर्घटना का रूप देने में लगे थे। तभी पुलिस ने सभी पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed