{"_id":"5ea858bd8ebc3e908a7172e1","slug":"murder-etah-news-agr4396687105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी चाचा तमंचा सहित गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी चाचा तमंचा सहित गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। जमीन के विवाद में गोली मारकर भतीजे को मौत के घाट उतारने और दूसरे को गंभीर घायल करने के आरोपी चाचा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर तीन तमंचा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र की गांव पंचायत बढ़ावली के मजरा गांव उमराव में रविवार की देर शाम आठ बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में विवाद हो गया। जमीन में चार भाइयों का हिस्सा है। इसको लेकर दो सगे भाइयों चंद्रजीत और चंद्रबहादुर में रविवार की सायंकाल विवाद बढ़ गया।
मारपीट की घटना के बाद शिकायत करने गए बड़े भाई एवं भतीजों पर चंद्रजीत ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें एक गोली सीधे बड़े भतीजे रजत को लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे भतीजे रंजीत को गोली लगी थी, उसका इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। घटना के संबंध में पिता चंद्र बहादुर ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसमें मुख्य आरोपी चंद्रजीत को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी रमेश भाटी ने बताया कि मिली सूचना पर आवागढ़ रोड तिराहे से चंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर गांव के निकट बने मंदिर के पास झाड़ियों से दो तमंचे 312 बोर एवं एक 315 बोर का बरामद किया गया है। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
बढ़ावली हत्याकांड की सुरागकसी के लिए निकला पुलिसकर्मी घायल
जलेसर। बढ़ावली हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुरागकसी करने सोनागाछी के लिए निकले पुलिसकर्मी छत्तर सिंह बाइक अनियंत्रित होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही जलेसर-हाथरस मार्ग पर बने ब्रेकर पर तेजी से निकल रहा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी एम एस भाटी के अनुसार पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।