{"_id":"5e8b591d8ebc3e72bf4085fe","slug":"murder-etah-news-agr436933321","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र हत्याकांड : हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र हत्याकांड : हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
हत्या आरोपी को जेल भेजती थाना नया गांव की पुलिस।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र में रविवार को चाकू से गोदकर जितेंद्र की हत्याकर दी गई थी। परिजनों ने मृतक के परिवार के ही भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को रविवार की रात गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस के समक्ष विवाहेतर संबंधों को लेकर हत्या की बात कही है।
पुलिस के अनुसार सराय अगहत के मोहल्ला कलवरिया निवासी जितेंद्र (28) पुत्र सिद्धार्थ की रविवार की सुबह 11 बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले की रिपोर्ट मृतक के भाई महेंद्र कुमार ने परिवार के ही मोहित पुत्र मनोज के खिलाफ दर्ज कराई थी। हत्यारोपी मोहित वारदात के बाद से ही फरार हो गया था।
पुलिस ने आरोपी को संकिसा चौराहा जिला फर्रूखाबाद से रविवार की देररात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसके परिवार की एक महिला से जितेंद्र के विवाहेतर संबंध हो गए थे। इसको लेकर रविवार को विवाद बढ़ गया और उसने चाकू से हमलाकर जितेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद