फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder

भतीजे ने चाकू से गोदकर चाचा को मार डाला

Sun, 05 Apr 2020 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
murder
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव सराय अगहत में रविवार की सुबह कहासुनी होने पर भतीजे ने चाकू से हमलाकर चाचा की हत्या कर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार गांव सराय अगहत में जितेंद्र (28) की परिवार के ही भतीजे मोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भतीजे ने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। वह तब तक चाचा को चाकू से गोदता रहा जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को परिजनों ने देखा तो होश उड़ गए और पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ जितेंद्र को सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने देखने के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया। इस बीच मोहित भी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिन भर दबिश देती रही। सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरिया ने बताया है कि दोनों ही पक्ष वाल्मीकि समाज और एक ही परिवार के हैं। झगड़ा होने के बाद एक पक्ष के युवक ने चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। अभी तक तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहेतर संबंधों को लेकर हुई हत्या
पुलिस का कहना है कि विवाहेतर संबंधों को लेकर जितेंद्र की हत्या की गई है। इसी बात को लेकर तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था और पूर्व में भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। लेकिन जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, सीओ अलीगंज का कहना है कि उन्हें भी लोगों ने बताया है कि विवाहेतर संबंधों का जितेंद्र विरोध करता था। इसको लेकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed