फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   murder divya pachauri

पूर्व बार अध्यक्ष की तहरीर पर हत्या का रिपोर्ट दर्ज

Mon, 27 Apr 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
murder divya pachauri
एटा। शृंगार नगर में मिले पांच शवों के मामले में सोमवार को मृतक राजेश्वर प्रसाद पचौरी के भाई एवं पूर्व बार अध्यक्ष रामेश्वर नाथ पचौरी की ओर से तहरीर दी गई है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर नाथ पचौरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके द्वारा शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए दी गई सूचना संलग्न की गई है। उनके भाई राजेश्वर प्रसाद पचौरी सहित पांच लोगों की घर में ही हत्या की गई है।
विज्ञापन

एक वर्षीय बच्चे का मुंह दबाकर हुई हत्या के आधार पर पुलिस ने मामला 302 के तहत दर्ज कर लिया है। हालांकि रविवार तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी और पुलिस द्वारा किए गए खुलासे को भी जल्दबाजी में करने का आरोप लगाया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एके सिंह ने बताया है कि पूर्व बार अध्यक्ष ने ही वारदात वाले दिन पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखित में दिया था और अब हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर लिया है और गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed