फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality's helpdesk running on paper

कागजों में चल रही नगर पालिका की हेल्पडेस्क

Wed, 15 Jun 2022 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Municipality's helpdesk running on paper
एटा। नगर पालिका परिषद में हेल्पडेस्क कागजों में ही चल रही है। पालिका की ओर से अभी तक हेल्पडेस्क नहीं बनाई गई है। जिसकी वजह से लोगों को आईजीआरएस पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज करानी पड़ रही हैं। जबकि नगर पालिका ने पिछले माह जलकल कंपाउंड में हेल्पडेस्क बनाने का दावा किया था।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक विभाग में हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद भी नगर पालिका परिषद की ओर से घोर लापरवाही बरती जा रही है। आलम यह है कि लोगों को अपने मोहल्ले व वार्डों से संबंधित समस्याएं बताने के लिए आईजीआरएस पोर्टल का सहारा लेना पड़ रहा है। शहर के मोहल्लों में सफाई, प्रकाश, जलभराव आदि की समस्याओं को लेकर लोग नगर पालिका परिषद के कार्यालय का चक्कर काटते नजर आते हैं, लेकिन यहां पर भी अधिशासी अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

हर माह आती हैं 70 से 80 शिकायतें
शहर के मोहल्लों से सफाई, जलभराव, कर व प्रकाश से संबंधित हर माह 70 से 80 शिकायतें आती हैं। उसके बाद भी नगर पालिका की ओर से हेल्पडेस्क की शुरूआत नहीं की जा रही है। वहीं आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का निस्तारण भी कागजों में कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed