फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality removed encroachment from in front of Balaji temple

Etah News: बालाजी मंदिर के सामने से पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

Tue, 23 Apr 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Municipality removed encroachment from in front of Balaji temple
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बालाजी मंदिर के सामने अवैध तरीके से बिल्डिंग मैटेरियल का सामान पड़ा होने से मंदिर परिसर में गंदगी हो रही थी। वहीं बाइक से निकलने वाले लोगों के गिरकर चोटिल होने की शिकायत भी मिल रही थी। इसके बाद पालिका ने कार्रवाई अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर बिल्डिंग मैटेरियल स्वामी से बात की गई। तो उसने मोरंग हटाने से मना कर दिया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी व कोतवाली नगर प्रभारी को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दुकानदार हाजी उमर को अतिक्रमण हटाने को कहा तो वह पुलिस के साथ बहस करने लगा। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने भी विरोध किया। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची महिला आरक्षी व अन्य पुलिस कर्मियों ने नगर पालिका से जेसीबी मशीन मंगाकर सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि अतिक्रमण करने की सूचना पर पालिका कर्मियों के साथ पुलिस बल गया था। यहां गैर समुदाय के व्यक्ति का अतिक्रमण पाया गया। पालिका कर्मियों ने हटवाने के लिए कहा तो महिलाएं सामने आ गईं और अभद्रता करने लगी। इस पूरे मामले में पालिका कर्मी बाल कपूर की ओर से तहरीर दी गई है, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed