फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality is resolving the complaints of IGRS in papers

आईजीआरएस की शिकायतों का पालिका कागजों में कर रही निस्तारण

Tue, 07 Jun 2022 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Municipality is resolving the complaints of IGRS in papers
एसएसपी आवास के पास रोज एकेडमी के बाहर नाले में जमा कूड़ा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका परिषद की शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर डाली जा रही हैं। जिसका निस्तारण पालिका कागजों में ही कर रही है। कई शिकायतों पर पालिका ने बिना कोई कार्रवाई किए निस्तारण दर्शा दिया। जबकि मौके पर समस्याएं बनी हुई हैं। प्रत्येक माह औसतन 60 से 70 समस्याएं आती हैं। जिसमें 50 फीसदी समस्याएं सफाई से संबंधित रहती है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस में नगर पालिका परिषद पिछले पांच साल से नाले की सिल्ट सफाई का काम नहीं करा रही है। कई बार शिकायत करने के बाद इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। इसपर आई शिकायत का निस्तारण बिना सफाई कराए ही दिखा दिया गया। वहीं जीटी रोड स्थित नगर पालिका परिसर में बने अनुपम कांप्लेक्स में दुकानों का निर्माण कराया गया है, लेकिन अभी तक आवंटियों को कब्जा नहीं दिया गया है। जिसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई। पोर्टल पर पालिका ने प्रक्रिया की जा रही है का हवाला देते हुए समस्या का निस्तारण कर दिया। जबकि शिकायकर्ता को अभी तक कब्जा नहीं दिलाया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में सिल्ट-सफाई को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन बिना सफाई कराए ही समस्या का निस्तारण पोर्टल पर दिखा दिया। - साची यादव एड., सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों का निस्तारण कागजों में ही किया जा रहा है। मौके पर समस्या जस की तस बनी हुई हैं। - कुसुमा देवी, सिविल लाइंस

सिविल लाइंस में नाले की सिल्ट सफाई का कार्य नहीं किया गया है और यदि कागजों में निस्तारण दिखा दिया गया है तो इस संबंध में सफाई निरीक्षक से जवाब तलब कर सफाई कार्य कराया जाएगा। - डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed