फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipality is forcibly vacating Kanshi Ram's house

नगर पालिका जबरन खाली करा रही कांशीराम आवास

Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Municipality is forcibly vacating Kanshi Ram's house
अपनी शिकायत दर्ज कराने कलक्ट्रेट पहुंचीं कांशीराम कॉलोनी की महिलाएं ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कांशीराम कालोनी की कई महिलाएं बृहस्पतिवार को शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। कहा कि नगर पालिका जबरन उनके आवास खाली करा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बुधवार को जीटी रोड स्थित पुराने आरटीओ ऑफिस के पास बनी कांशीराम कॉलोनी का निरीक्षण किया था। इ
विज्ञापन

समें कई लोगों को अपात्र बताते हुए आवास खाली करने के निर्देेश दिए हैं। उर्मिला देवी पत्नी रामनरेश ने बताया कि आवास संख्या 129 उनके पति के नाम से आवंटित है। बुधवार को नगर पालिका के कुछ कर्मचारी आए और तीन दिन में आवास खाली कराने की चेतावनी देकर चले गए। बेटे का इलाज कराने के लिए पूरा परिवार बाहर था। बेटे की जान नहीं बच सकी। आवास में ताला लगा देख पालिका अपात्र मान रही है। कुछ अन्य लोगों के साथ भी ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानों की समस्याओं को लेकर ईओ से मिले व्यापारी
एटा। नगर पालिका के सामने बनी 36 दुकानों के व्यापारी बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय से मिले और अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों का कहना है कि पालिका ने दुकान खाली करने का नोटिस दे दिया है, लेकिन दुकान खाली करने के बाद हम कहां जाएं। पालिका में बने अनुपम कॉम्प्लेक्स में दुकानें अभी तक निर्माणाधीन हैं। वहीं जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। इस पर अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन दिया कि दुकानें जल्द ही तैयार करा दी जाएंगी। जिन व्यापारियों का साल 2015 से किराया जमा नहीं हुआ है, वह अपना किराया जमा कर दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed