{"_id":"6509db949265a15697085069","slug":"municipal-workers-took-out-cleanliness-rally-created-awareness-etah-news-c-163-1-sagr1016-5571-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पालिका कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली, किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पालिका कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली, किया जागरूक
Tue, 19 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम के तहत नगर पालिका की ओर से मंगलवार को रैली निकाली गई। अध्यक्ष गौरी देवी वर्मा के नेतृत्व में कार्यालय व सफाई कर्मियों की रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कर्मियों ने मानव शृंखला बनाकर भी स्वच्छता को बनाए रखने में एक-दूसरे का सहयोगी बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं रैली को सफल बनाने के लिए नगर के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने पालिका प्रशासन के साथ रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया।
नगर के महाराणा प्रताप चैक से स्वच्छता रैली का अध्यक्ष गौरी वर्मा व प्रतिनिधि संजीव वर्मा ने हरी झंडी दिखकर रैली का शुभारंभ किया। इसके साथ ही महाराणा प्रताप चौक से रैली का शुभारंभ हुआ जो नई तहसील, कटरा चुंगी, शेरगंज, पोस्तीखाना, बड़ा बाजार, कला बाजार, विसातखाना, नाला बाजार, हलवाईखाना, मंडी जवाहरगंज, चर्चरोड, स्टेट बैंक रोड, महावीरगंज होती हुई निधौली चैराहा पर सम्पन्न हुई। नेतृत्व अध्यक्ष गौरी वर्मा ने किया। कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष, ईओ व सफाईकर्मियों ने मानव शृंखला भी बनाई। महेश चंद्र, हरिओम यादव, राजवीर, मनोज बाबू, सत्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अनुज राठी, राहुल अग्रवाल, ललित वाष्णेय,गगन बुन्देला, मोहनसिंह, मोहम्मद आफास, राजेश कुमार आदि रहे।