फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipal worker injured in accident dies

हादसे में घायल पालिका कर्मी की मौत

Fri, 18 Jun 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal worker injured in accident dies
एटा। सड़क हादसे में घायल नगर पालिका परिषद एटा में कार्यरत एक कर्मी की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हुए हादसों में अलीगढ़ के तीन युवकों सहित छह लोग घायल हुए हैं। गंभीर हालत में तीन को आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र में अलीगढ़ की ओर जाने वाले हाईवे स्थित एफसीआई गोदाम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुधवार देर शाम बाइक सवार मानपाल सिंह (35) निवासी पिलुआ घायल हो गया था। बृहस्पतिवार देर शाम उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। मृतक के भाई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मानपाल सिंह नगर पालिका परिषद एटा में चालक के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी से घर लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र स्थित काली नदी पुल के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में अरविंद कुमार, बबलू और मेघ सिंह निवासीगण देवसैनी थाना क्वार्सी जिला अलीगढ़ घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से अरविंद और मेघ सिंह को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव आसपुर के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार राहुल कुमार निवासी गांव इशारा थाना सकीट घायल हो गया। जबकि थाना मिरहची के पास मैक्स की टक्कर से साइकिल सवार आकाश (10) और वीरेश (15) निवासीगण गांव फालर थाना मिरहची घायल हुए हैं। वीरेश को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed