फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipal President and members put a lock on the power substation

पालिकाध्यक्ष और सभासदों ने विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Mon, 19 Jul 2021 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal President and members put a lock on the power substation
जलेसर/एटा। टीडीजेड (ताज ट्रिपेजियम जोन) में शामिल होने के बाद भी जलेसर कस्बे में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे गुस्साए पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल का कहना था कि बिजली के अभाव में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। इससे कस्बे की जनता पानी के लिए परेशान है। उन्होंने अवर अभियंता पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

जलेसर नगर पालिकाध्यक्ष सोमवार दोपहर सभासदों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। एसडीओ हरिओम सोनी सहित निगम के अन्य कर्मचारियों से कटौती को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने बताया कि 20 से 22 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। इस पर विवाद बढ़ गया और पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला डाल दिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कस्बे में पानी की 13 टंकी हैं। 25 वार्ड में 12 हजार के करीब पानी के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण इन लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कस्बे को बमुश्किल चार से छह घंटे आपूर्ति दी जा रही है। इस दौरान भी ट्रिंपिग होती है। ऐसे में पानी की टंकियों को कैसे भरा जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्युत उपकेंद्र पर एक तैनात जेई द्वारा कस्बे में अवैध वसूली की जा रही है। उसके स्थानांतरण के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद भी नहीं हुआ कनेक्शन
हसनगढ़ निवासी राजकुमार ने एसडीओ से शिकायत की। बताया कि उन्होंने ट्यूबवेल का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया। जेई अपने सहयोगी के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने 15 हजार रुपये मांगे। 10 हजार रुपये जेई को दिए। इसके बावजूद अभी तक कनेक्शन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed