{"_id":"613616e18ebc3eb3b3548e0a","slug":"mulayam-singh-youth-brigade-took-out-cycle-journey-etah-news-agr5065056159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने निकाली साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने निकाली साइकिल यात्रा
विज्ञापन
जलेसर में साईकिल यात्रा निकालते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। पूर्व में अखिलेश सरकार द्वारा कराए गए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को बताया और उनके आह्वान पत्र वितरित किए।
जलेसर-सादाबाद रोड स्थित गांव बेरनी चौराहे से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष विशाल यादव विश्शू व कोषाध्यक्ष केशव यादव कुक्कू के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार जैसे अपराध लगातार हो रहे हैं। गुंडाराज कायम हो गया है। विशाल यादव ने कहा कि कोरोना काल में वर्तमान सरकार ऑनलाइन शिक्षा का ढोल पीट रही है। यह नहीं भूलना चाहिए इसमें अखिलेश सरकार द्वारा बांटे गए लैपटॉप ही काम आ रहे हैं।
प्रदेश को अखिलेश यादव जैसे शिक्षित और दूरगामी सोच वाले मुख्यमंत्री की जरूरत है। यात्रा नगला राधे, नगला मितन, जमो, खेरिया, सालवाहनपुर, आगरा चौराहा, माधव नगर, बाईपास रोड, जलेसर-अवागढ़ रोड होते हुए रामगढ़ी स्थित पार्टी कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। इसमें जिलाध्यक्ष मोनू यादव, प्रमोद यादव, सुमित यादव, मनोज यादव, प्रशांत यादव पाशू, शीटू यादव, बंटी यादव, ब्रजेश यादव, विलय यादव, जहीर, सारिक वारसी, भूपेश, अवनीश, राशू आदि थे।