{"_id":"02655659929d6d189fee3055003deeb3","slug":"mp-is-not-burnt-effigies-of-promise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायदा पूरा न होने पर सांसद का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायदा पूरा न होने पर सांसद का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल-विस्तार की मांग पूरी नहीं हुई। भाजपा ने जिले की जनता को धोखा दिया है। भाजपा सांसद ने झूठे वायदे और झूठे प्रचार कर जनता को ठगा है। यह बातें सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर जिला महासचिव भगवान स्वरूप प्रजापति ने कहीं। प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेसियों ने सांसद का पुतला भी फूंका।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान रेल-विस्तार का झूठा वायदा कर जनता को गुमराह किया है। जिलाध्यक्ष संदीप कुमार एससीएसटी प्रकोष्ठ ने कहा कि बजट में सर्वे के नाम पर रेल-विस्तार का वायदा पूरा होने की बात कहकर पार्टी के पदाधिकारी झूठा प्रचार कर रहे हैं। अनिल सोलंकी और शिवानी गुप्ता ने कहा कि झूठे वादों के दम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार कोई भी वायदा नहीं निभा पाई है। बजट में एटा-कासगंज रेल विस्तार की चर्चा तक नहीं हुई। इसके बाद भी भाजपा पदाधिकारी झूठा प्रचार कर रेल-विस्तार की बात कह कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनके भ्रामक प्रचार की निंदा करते हैं।
प्रेसवार्ता के बाद जीटी रोड पर संासद का पुतला फूंककर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सौरभ गुप्ता, मनीष यादव, राजेंद्र यादव, विजेंद्र कश्यप, डा. शीलेंद्र गौड़, गजेंद्र सिंह, पवन सोलंकी, नीलमराज और दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।