{"_id":"fc8d9d4c3b5fbab4c588724f52a59ec0","slug":"mother-mahatma-and-never-forget-god-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां, महात्मा और परमात्मा को कभी न भूलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां, महात्मा और परमात्मा को कभी न भूलो
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में हमेशा तीन मा को याद रखना चाहिए। मां, महात्मा और परमात्मा इन तीनों को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिसने इन तीनों को जीवन में उतार लिया उसे कभी कोई कमी नहीं रहती। मां बालक की पहली पाठशाला है। मां को हमेशा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। यह विचार मंगलवार को रेलवे रोड स्थित राम मनोहर लोहिया शापिंग कांपलेक्स में मुनि प्रमुख सागर महाराज ने प्रवचन देते हुए व्यक्त किए।
जैन संतों की वाणी सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मुनि महाराज ने कहा कि जीवन में जो मां का सम्मान नहीं करता, वो कभी खुश नहीं रह सकता। बदलते दौर में टीवी और विज्ञापनों ने परिवारों को तोड़ दिया है। परिवार बिखर रहे हैं, लेकिन परिवार की महत्ता का कोई सानी नहीं है। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है। यहां तोड़ना नहीं जोड़ना सिखाया जाता है। सबको आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए। प्यार बांटोगे तो तो प्यार मिलेगा। महोत्सव समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय चंद्र जैन ने कहा कि पंच कल्याणक महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ेगा। आगामी 25 फरवरी से वीर विमल क्षेत्र में पंच कल्याणक महोत्सव शुरू होगा। गुरुवार को शहर में विशाल शोभायात्रा निकलेगी। मीडिया प्रभारी बबिता जैन ने कहा बुधवार को पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों के सम्मान के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सुबह आठ बजे से ठंडी सड़क नेमिनाथ जिनालय में प्रवचन होंगे। विजय नगर कालोनी में पंच बालयति मंदिर का भूमि पूजन होगा। राजेंद्र जैन, सर्वेश जैन, पुष्पेंद्र जैन, सुधीर जिरसमी, विमल जैन, मनोज जैन, पीयूष जैन, सुरेंद्र, विपिन, संजय, सचिन, संजीव, सुनील जैन, पंकज जैन, विनोद, संतीश चंद, दीपक, विजय समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।