{"_id":"66d05e05bfec47a84b09d87e","slug":"mother-and-son-died-in-truck-accident-in-etah-while-second-son-and-father-were-seriously-injured-2024-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे में उजड़ गया परिवार: सड़क पर बिखरी थी मां और मासूम बेटे की लाश; पिता और दूसरे बेटे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में उजड़ गया परिवार: सड़क पर बिखरी थी मां और मासूम बेटे की लाश; पिता और दूसरे बेटे की हालत नाजुक
Thu, 29 Aug 2024 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:30 PM IST
सार
हादसे में परिवार उजड़ गया। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मां और मासूम बेटे की लाशें सड़क पर बिखरी थीं। पिता और दूसरे बेटे की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के आर्ष गुरुकुल के पास कासगंज रोड पर हुआ। यहां दंपती और दो बच्चे बाइक से जा रहे थे। आर्ष गुरुकुल के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक से बाइक टकरा गई। हादसे में एक मासूम बच्चा और मां की दर्दनाक मौत हो गई। पिता और दूसरे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घायलों की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।