{"_id":"68ab4c634a730f5a0f09c3c5","slug":"monthly-fee-increased-at-aspur-toll-plaza-etah-news-c-163-1-sagr1016-138018-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आसपुर टोल प्लाजा पर बढ़ाया गया मासिक शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आसपुर टोल प्लाजा पर बढ़ाया गया मासिक शुल्क
Sun, 24 Aug 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर आसपुर स्थित टोल प्लाजा।
- फोटो : नेशनल हाईवे पर आसपुर स्थित टोल प्लाजा।
एटा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले आसपुर टोल प्लाजा पर निजी वाहनों के मासिक पास का शुल्क बढ़ा दिया गया है। इन्हें अब प्रति माह 350 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं व्यावसायिक वाहनों के लिए 3000 रुपये वार्षिक की दर से पास बनाया जाएगा।
आसपुर टोल प्लाजा प्रबंधक मोहित चौधरी ने बताया कि एनएचएआई के मुताबिक 20 किलोमीटर के दायरे में बनने वाला मासिक पास 340 रुपये की जगह अब 350 रुपये में उपलब्ध होगा। बताया कि मासिक पास रोज़ाना यात्रा करने वालों के लिए लाभकारी है। वहीं व्यावसायिक वाहनों के लिए 3000 रुपये वार्षिक का पास बनाया जाएगा। पहले यह सुविधा नहीं थी।
इन वाहनों पर लगेगा इतना शुल्क
वाहन प्रकार- एक बार (फास्टैग)- आना-जाना (फास्टैग) - नकद (एक बार)
कार व हल्के वाहन- 90-135-180
हल्के व्यावसायिक वाहन- 145-215-290
बस व ट्रक- 305-455-610
थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहन- 330-495-660
ओवरसाइज वाहन- 580-865-1160