{"_id":"66b23474da4127e41a010a19","slug":"monkeys-threw-brick-on-girl-who-sleeping-on-roof-in-etah-due-to-which-she-died-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छत पर सो रही बालिका पर बंदरों ने गिराई ईंट, निकल गया दम; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छत पर सो रही बालिका पर बंदरों ने गिराई ईंट, निकल गया दम; घर में मची चीख पुकार
Tue, 06 Aug 2024 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:04 PM IST
सार
एटा में छत पर सो रही बालिका पर बंदरों ने ईंट गिरा दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बालिका संध्या का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की अलसुबह छत पर सो रही बालिका और उसके पिता के ऊपर बंदरों ने ईंटे गिरा दी। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना जलेसर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय खानम की है। यहां के निवासी टीटू बघेल ने बताया कि गर्मी की वजह से सभी लोग छत पर सो रहे थे। सुबह कुछ लोग जल्दी उतर कर नीचे आई। अपने कार्य में लग गए। वहीं चार वर्षीय बेटी संध्या और मैं छत पर ही सो रहा था।
विज्ञापन
इसी समय बंदरों का झुंड आया। छत के किनारे लगी हुई ईटों के ढेर से ईंटे गिराने लगा। अचानक से एक ईंट जाकर संध्या के ऊपर गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं मेरे ऊपर भी कुछ ईंटें गिरी। मैं भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर नीचे से परिजन भी ऊपर आ गए और मोहल्ले के लोग भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बालिका की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बंदरों से निजात पाने के लिए कई बार वन विभाग व पालिका प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं। इसके बाद भी बंदरों को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बंदरों के आतंक से पिछले वर्ष भी मोहल्ला भैरव बगीची में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके अलावा राहत चलती राहगीरों के हाथ से सामान छीन ले जाना आम बात है।