{"_id":"616ec6f414f8cd6cad7535eb","slug":"mohalla-residents-are-facing-problems-due-to-road-collapse-etah-news-agr511945560","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें धंसने से हो रही मोहल्लावासियों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें धंसने से हो रही मोहल्लावासियों को दिक्कत
विज्ञापन
आनंदपुरी मोहल्ले की धंसी मुख्य सड़क ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में कई मोहल्लों में सीवर लाइन पड़ने के बाद सड़कें धंस चुकी हैं। गहरे गड्ढे हो चुके हैं। लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है। रात को कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। जलनिगम को कोई चिंता नहीं है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्य नहीं हो पा रहा है।
जलनिगम ने शहर में सीवर लाइन डालने का काम किया है। जिसके बाद उखड़ी पड़ीं सड़कों को गुणवत्ता पूर्ण न बनाने की वजह से धंस चुकी है। मोहल्लों की गलियों में गहरे गड्ढे हो चुके हैं। कई जगहों पर गड्ढे जानलेवा बन गए हैं। जलनिगम व नगर पालिका में शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका परिषद के वार्ड 12 के नेहरू नगर, कैलाशगंज, होली मोहल्ला, जेल रोड स्थित आनंदपुरी, सिविल लाइंस, शांति नगर, किदवई नगर, होली मोहल्ला समेत कई मोहल्लों में सड़कें धंस चुकी है। इसके बाद भी जलनिगम इन गड्ढों को नहीं भरवा रहा है।
अंधेरे में चोटिल हो रहे लोग
मोहल्लों की गलियों में गहरे गड्ढे होने के बाद लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत लोगों को रात में होती है। गलियों में अंधेरा होने की वजह से गड्ढा नहीं दिखता और उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।