फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Model of alcohol delete sensor got first place

Etah News: अल्कोहल डिलीट सेंसर के मॉडल को मिला प्रथम स्थान

Fri, 31 Jan 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Model of alcohol delete sensor got first place
अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में प्रदर्शनी में मॉडल देखती निर्णायक टीम। - फोटो : अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में प्रदर्शनी में मॉडल देखती निर्णायक टीम।
एटा। विज्ञान क्लब के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें राजकीय हाईस्कूल के आलमपुर के छात्र का अल्कोहल डिलीट सेंसर मॉडल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कहा प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इस दौरान उन्होंने मॉडलों को देखा। प्रदर्शनी में कुल 70 मॉडल आए। बताया गया कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियाें ने इसमें प्रतिभाग किया था। वहीं मूल्यांकन में प्रवक्ता दिगंबर सिंह, राखी यादव सहित अवर अभियंता देवेंद्र पाल सिंह ने किया। मंच का संचालन डॉ. मनोज मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय हाईस्कूल के छात्र गुलशन के मॉडल अल्कोहल डिलीट सेंसर को प्रथम, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र शेखर के मॉडल स्मार्ट सिटी को द्वितीय, प्रिंटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश का मॉडल स्मार्ट जैब्रा क्रॉसिंग को तृतीय स्थान मिला। दो अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप, देवेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed