{"_id":"61bccd59594b1c0c833c8d5d","slug":"mockdrill-children-in-critical-condition-admitted-to-piku-etah-news-agr518128444","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉकड्रिल : गंभीर हालत में बच्चों को पीकू में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉकड्रिल : गंभीर हालत में बच्चों को पीकू में किया भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मेडिकल कॉलेज में 18 वर्ष से कम उम्र के मरीजों के लिए बनाए गए पीडियाट्रिक इंसटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) में शुक्रवार दोपहर बाद अलीगढ़ से आई टीम ने मॉकड्रिल कराया। इस दौरान गंभीर बीमार आभासी मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाकर वार्ड में भर्ती करने के बाद इलाज की व्यवस्थाओं को परखा गया।
संयुक्त निदेशक पीडियाट्रिक अलीगढ़ डॉ. एसकेएस राना ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आठ साल के एक बच्चे को स्ट्रेचर से पीकू वार्ड में लाया गया। यहां वेंटीलेटर पर लेने के साथ परीक्षण किया गया। चिकित्सकों को गहन चिकित्सा कैसे दी जानी है, इसके बारे में तमाम जानकारियां दी गईं। गंभीर हालत में मरीज आने पर किन-किन बातों की सावधानी बरतनी होगी, इनको विस्तार से बताया गया।
मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन की स्थिति, ऑक्सीजन सप्लाई और ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। पीकू वार्ड में दो सीनियर रेजीडेंट, छह जूनियर रेजीडेंट के अलावा दो स्टाफ नर्स, दो वार्ड बॉय और दो सफाई कर्मियों को मरीज के आने से लेकर उपचार शुरू होने तक क्या-क्या करना है, इन बातों को बारीकी से बताया गया है। मॉकड्रिल के दौरान सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. अशोक कुमार, पीकू प्रभारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. यूसुफ अहमद, डॉ. विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।