{"_id":"6a5e497b116efac94d03a347","slug":"mob-creates-ruckus-over-cow-slaughter-in-etah-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में गोकशी पर हंगामा: घर में मिले गोवंश के अवशेष, भीड़ ने आरोपी को धुना; आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में गोकशी पर हंगामा: घर में मिले गोवंश के अवशेष, भीड़ ने आरोपी को धुना; आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Mon, 20 Jul 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:45 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में गोकशी पर जमकर हंगामा हुआ। छत के रास्ते भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोचकर धुन दिया। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने अचलपुर-मिरहची मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मिरहची के गांव अचलपुर में गोकशी का मामला सामने आने पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। शक के आधार पर ग्रामीण और गोरक्षक दल के पदाधिकारी आरोपी के घर पहुंचे तो वहां क्रेट में मांस और अवशेष बरामद हुए। एक आरोपी तोशीन (25) ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
सोमवार को गांव में एक बुर्जी से गाय का सिर मिलने पर ग्रामीणों में फिर से रोष फैल गया। उन्होंने अचलपुर-मिरहची मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। इस बीच करीब 45 मिनट यातायात बाधित रहा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तोशीन, सोहिल, जहीर, चांद मियां, मुशीर, परवेज, लियाकत और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को आरोपी तोशीन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव निवासी किसान वीकेश ने बताया कि शनिवार को उसने अपनी गाय को घर के पास चरने के लिए छोड़ा था। शाम को जब खेत से लौटा तो गाय वहां नहीं मिली। रविवार शाम को कुछ लोगों ने गाय के अवशेष खेत में देखे तो वीकेश को सूचना दी। शक के आधार पर ग्रामीण तोशीन के घर पहुंचे। वहां प्लास्टिक की क्रेट में मांस रखा मिला। एक तिरपाल में गाय के अवशेष भी थे। लोगों को देख तोशीन ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर गोरक्षक भी पहुंच गए और गोकशी में शामिल आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग कर हंगामा करने लगे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बरामद मांस का नमूना फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। सोमवार शाम को गाय का सिर मिलने पर लोग फिर भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप था कि एक और गाय की गोकशी की गई है, जबकि पुलिस का दावा है कि यह उसी गाय का सिर है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
गोकशी के मामले में सात नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सोमवार शाम को ग्रामीणों को गाय का सिर और कुछ अवशेष मिले। इससे वे रोड पर एकत्रित हो गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। जाम नहीं लगाया गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। -श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा