फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   MNREGA cell accomplished the target just a month ago

एक माह पहले ही मनरेगा सेल ने किया लक्ष्य पूरा

Tue, 15 Feb 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
MNREGA cell accomplished the target just a month ago
एटा। शासन से मनरेगा सेल को हर साल मानव दिवस सृजन करने का लक्ष्य दिया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में करीब 21 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य दिया गया। सेल ने एक महीने पहले ही लक्ष्य पूरा कर लिया। वहीं लक्ष्य के सापेक्ष करीब तीन लाख अतिरिक्त मानव दिवस भी सृजित किए गए है।
विज्ञापन

जिले में 1.19 हजार परिवारों के जॉबकार्ड बने हुए हैं। शासन की ओर से मनरेगा सेल को वित्तीय वर्ष 2021-22 में 2147695 मानव दिवस (मनरेगा श्रमिक को एक दिन की मजदूरी) सृजित करने का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष मनरेगा की ओर से 2514154 मानव दिवस सृजित किए गए। फरवरी माह में लक्ष्य से 366459 अतिरिक्त मानव दिवस का सृजन किया गया।
विज्ञापन

अवागढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा 509173 मानव दिवस सृजित किए गए। यहां लक्ष्य 257276 का दिया गया था। वहीं जैथरा, जलेसर, निधौली कलां व शीतलपुर ब्लॉक में भी लक्ष्य से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए। उपायुक्त प्रतिमा निमेश ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। अब अप्रैल में नया लक्ष्य मिलेगा जिसके तहत मानव दिवस सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed