{"_id":"6232100ec8716b19257616c7","slug":"mlc-election-no-nomination-done-even-on-second-day-etah-news-agr5273166150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को दूसरे दिन चली। हालांकि पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं किया गया। निर्दलीयों के अलावा केवल सपा प्रत्याशियों की ओर से ही नामांकन पत्र लिए गए हैं। बुधवार को तीन लोगों के नाम से नामांकन पत्र लिए गए।
मथुरा-मैनपुरी-एटा और कासगंज स्थानीय प्राधिकार चुनाव क्षेत्र की एमएलसी सीट पर दो सदस्यों का चुनाव किया जाना है। इसके लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल बनाया गया है। बुधवार को यहां से सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) के अनुज कुमार सहित निर्दलीय संजीव कुमार और रवीश कुमार के लिए नामांकन पत्र लिए गए। इनमें से संजीव कुमार और अनुज कुमार एटा के और रवीश कुमार मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग से तय कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी। जबकि 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी के लिए 23 मार्च की तिथि निर्धारित है। 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना कराई जाएगी।