{"_id":"60c0f5eb8ebc3ed468423172","slug":"missing-teenager-found-unconscious-outside-village-after-eight-hours-etah-news-agr4950660110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी आठ घंटे बाद गांव से बाहर बेहोश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी आठ घंटे बाद गांव से बाहर बेहोश मिली
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव में किशोरी बेहोशी की हालत में गांव के बाहर सबमर्सिबल पर पड़ी मिली। वह आठ घंटे से लापता थी। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां अर्द्धबेहोशी की हालत में किशोरी तमाम तरह की बातें करती रही।
किशोरी के पिता ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे बेटी घर से मवेशी बांधने के लिए खेत पर गई थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। काफी तलाश की गई लेकिन सुराग नहीं मिला। परिजन तलाश में खेतों की ओर पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे गांव के बाहर सबमर्सिबल पर बेहोशी की हालत में पड़ी दिखाई दी।
जिला अस्पताल में किशोरी का उपचार शुरू हुआ तो अर्द्धबेहोशी की हालत में किशोरी अस्पष्ट बातें करती रही। मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष बाबू को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर परिजनों के बयान लिए गए और पूछताछ की गई। किशोरी से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पूरी तरह होश में नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी अभी तक पूरी तरह होश में नहीं है। कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।