फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants looted car rider couple and beat up for protesting In Etah

Etah: बदमाशों ने कार सवार दंपती से की लूट, विरोध पर गाड़ी में की तोड़फोड़, दोनों को पीटा, पुलिस कर रही जांच

Tue, 04 Apr 2023 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 08:02 PM IST
सार

एटा में बदमाशों ने कार सवार दंपति से लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर न सिर्फ गाड़ी में तोड़फोड़ की बल्कि उनको पीटा भी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
miscreants looted car rider couple and beat up for protesting In Etah
कार सवार दंपती से लूट - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बेखौफ बदमाशों ने कार को रुकवाकर दंपती से लूट की। विरोध करने पर कार में तोड़फोड़ की और दंपती को पीटा। पीड़ित किसी तरह बचकर निकले। इसके बाद महिला थाना पहुंची। यहां चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मामला थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला कांशीराम का है। यहां की निवासी शिप्रा गुप्ता ने बताया कि वह पति राहुल गुप्ता के साथ सोमवार की शाम बांगरमऊ से वापस अलीगंज लौट रही थी। अलीगंज बाईपास के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने गाड़ी को रुकवा लिया। उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। मेरे पर्स में रखे 25 हजार रुपये, दुकान और घर के तालों की चाबियां लूट लीं। विरोध किया तो बदमाशों ने हम लोगों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है 

शिप्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर सोनू यादव निवासी ग्राम पचंदा, ऋषभ, अमित, देवकीनंदन निवासीगण ग्राम टपुआ थाना अलीगंज के विरुद्ध लूट, मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़, गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज करया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed