फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants broke electricity poles In Etah due to which power supply of 100 houses got disrupted

Etah: दबंगों ने तोड़े बिजली के खंभे, 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप; विरोध पर लाठी-डंडों से किया हमला

Tue, 18 Jun 2024 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 05:42 PM IST
सार

एटा में दबंगों ने बिजली के खंभे तोड़ दिए। इससे 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
miscreants broke electricity poles In Etah due to which power supply of 100 houses got disrupted
Etah: दबंगों ने तोड़े बिजली के खंभे - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार देर रात दबंगों ने बिजली के खंभे तोड़ डाले। इससे विल्सड पट्टी सहित विल्सड पुवायां के करीब 100 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की गई। मामला राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के विल्सड़ पट्टी गांव का है।

विज्ञापन


विल्सड पट्टी गांव निवासी मिलन दीक्षित ने बताया कि गांव के पंचायत सचिवालय के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। जिसके पास में ही एक चक्की लगी हुई है। अभी गर्मी की वजह से विद्युत ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से उस मोहल्ले के रहने वाले लोग अपनी लाइट चलाने को लेकर आए दिन लाइनमैन को रुपये देकर लाइन हटवा देते है। 
विज्ञापन


इससे गांव को लाइट चली जाती है। सोमवार को भी तार काट दिए और कुछ खंभे भी तोड़ दिए। जिससे हम लोगों की लाइट चली गई। विरोध किया तो यह लोग लाठी-डंडे लेकर घर आ गए। हमला कर दिया। थाने में तहरीर भी दी गई है। ग्रामीण अमन दीक्षित ने बताया कि इन लोगों की वजह से पूरा गांव परेशान है। जब मन आता है लाइनमैन से शटडाउन लेकर लाइट काट देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई अलीगंज देहात श्रीकांत कुमार ने बताया कि विद्युत खंभे तोड़ने की सूचना मिली है। कार्यदायी संस्था द्वारा अभी लाइन विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है। एजेंसी द्वारा ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लाइनमैन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed