फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreant pelted stones at police from rooftop In Etah policemen somehow saved their lives

UP: उत्पाती ने छत से पुलिस पर किया पथराव, पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे बचाई जान; उत्पात की सूचना पर पहुंची थी

Fri, 19 Apr 2024 01:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

उत्पात की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। उत्पाती ने छत से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। 

विज्ञापन
miscreant pelted stones at police from rooftop In Etah policemen somehow saved their lives
उत्पाती ने छत से पुलिस पर किया पथराव - फोटो : वायरल वीडियो से

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही उत्पाती ने उन पर छत से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। बत्थर बरसते देख पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल माडियो पर वीडियो पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। 

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की है। गांव के लोगों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि शराबी युवक गांव में उत्पात मचा रहा है। इस पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही उत्पाती ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला से चीख रही है। उससे कह रही है कि पुलिस पर पत्थर मत फेंको।
विज्ञापन


इसके बाद भी युवक कंट्रोल में नहीं आ रहा है। पहले तो पुलिस ने खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद जैसे-तैसे शराबी उत्पाती को पकड़ा। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed