फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mirhchi blast

मिरहची पटाखा विस्फोट: सोनी ने भी तोड़ा दम

Sat, 28 Sep 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
mirhchi blast
मिरहची में विलाप करते मृतक के परिजन- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। मिरहची में पटाखा विस्फोट में मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है। शुक्रवार देर रात सैफई में इलाज करा रही एक अन्य महिला की मौत हो गई। शनिवार की सायंकाल शव पहुंचते ही कस्बा महिलाओं का करुण रुदन से गूंज उठा। मृतका के घर पर ढांढस बंधाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। देर सांय शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मिरहची कस्बा के मोहल्ल गड्ढा निवासी मुन्नी देवी के मकान में 21 सितंबर की सुबह के समय फटाखों में धमाका होने से मकान धराशायी हो गया था। हादसे में बच्चों सहित सात की जान चली गई थी। गंभीर रूप से घायल सोनी, पूजा, माधुरी, मीरा, रजनी, समरीन और रिजवान को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। रजनी ने हादसे की देर रात दम तोड़ दिया था जब कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात सोनी पत्नी राय सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सोनी का शव कस्बा पहुंचा तो एक बार फिर से महिलाओं के रोने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया। लोग हादसे को लेकर सिहर उठे। एक सप्ताह बाद भी कस्बा के लोग धमाके की आवाज जेहन में महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली में बिना लाइसेंस के पटाखे मिलने पर किए जब्त
कासगंज/पटियारी। जिले में आतिशबाजों के यहां कासगंज और पटियाली के एसडीएम और सीओ ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। कासगंज के अधिकारियों ने बिलराम और नदरई के आतिशबाजों को अग्निशमन सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध न होने पर नोटिस जारी किया गया है। वहीं पटियाली में बिना लाइसेंस के नवीनीकरण के पटाखे मिलने पर पुलिस प्रशासन ने पटाखे जब्त किए हैं।
कासगंज में एसडीएम ललित कुमार और सीओ आईपी सिंह की टीम ने नदरई में पप्पू आतिशबाज और बिलराम में मुन्नी देवी के यहां जांच पड़ताल की। इस जांच पड़ताल में दोनों स्थानों पर कोई पटाखे नहीं मिले, लेकिन पटाखा भंडारण और बनाने के लिए कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे जिसके कारण इन्हें नोटिस जारी किए गए।

पटियाली के एसडीएम शिवकुमार एवं सीओ गवेंद्र गौतम ने पटियाली सिढ़पुरा गंजडुंडवारा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। गंजडुंडवारा में मेहंदी हसन निवासी मोहल्ला सराय के आतिशबाजी सामान के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था। इसके बावजूद वहां पटाखे पाए गए। पुलिस ने पटाखे जब्त कर लिए और लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की है। गंजडुंडवारा में रियाजुद्दीन निवासी मोहल्ला इमाम बक्श, सिढ़पुरा में दुलारे एवं जावित्री देवी के लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं पाया गया। इन स्थानों पर पटाखे का न भंडारण मिला और न ही निर्माण। सभी को प्रशासन ने चेतावनी दी है। जावित्री देवी को दुकान परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं।
ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed