फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Minister to the winning booth Spaiyon

सपाइयों को दिया बूथ जीतने का मंत्र

Wed, 29 Jul 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 29 Jul 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
Minister to the winning booth Spaiyon
समाजवादी पार्टी का जन सम्मेलन पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमें सरकार की नीतियों का बखान किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंचकर नीतियां पहुंचाने को निर्देशित किया गया। 1 अगस्त होने वाली साइकिल यात्राओं की सफलता के लिए भी रणनीति बनाई गई। विधान सभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियों के गठन व सेक्टर प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर समीक्षा भी हुई।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सपा ने सदैव विकास की सोच के साथ अपनी नीतियां व काय्र्रक्रम बनायें है। चुनावों में जीत का आधार बूथ कमेटियां है। पर्यवेक्षक विधान परिषद की सदस्य सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि 2017 की विधान सभा की लड़ाई में अपनी शक्ति का प्रयोग करना है। गरीबों, कमजोरों, जरुरत मन्दों, और मजदूरों की रहनुमाई करने वाली सपा की जीत का आधार यथावत बना रहें।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सशक्त और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियों में तरजीह देना उनकी प्राथमिकता है। उनका पूरा प्रयास है कि संगठन की कुशलता के बल पर आने वाले विधान सभा चुनाव में तीनों सीटों पर पार्टी की जीत का परचम लहराया जा सकें। उन्हौने कहा कि 1 अगस्त से होने वाली साइकिल यात्रा के संबंध में विधान सभावार प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई और पार्टी के समस्त फ्रंटल संगठनों की इसमें सहभागिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैक्सपैड की निदेशक नासी खांन ने कहा कि 2017 के चुनाव में पार्टी के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक को जिला उपाध्यक्ष डा. जीएल बघेल, नदीम हुसैन, राजेन्द्र कश्यप, महामंत्री कौशर हमीद, रेशमा देवी शाक्य, अजण्ट सिंह यादव, कैप्टन राज गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी प्रवक्ता प्रदीप रघुनंदन ने किया।

बैठक में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शाहरुख राज, युथब्रगेड के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव, छात्र सभा के अभिषेक यादव ,शिक्षक सभा के डा. बिजेन्द्र यादव, मजदूर सभा के अख्तर पठान, व्यापार सभा के कृष्ण गोपाल अग्रवाल, मास्टर यादव, हरिओम शर्मा, संजीव यादवमनोज यादव, पप्पू प्रधान, डा. मनोज यादव, देवेन्द्र लोधी, रवि पाराशर, मुनीश चौधरी, विनोद दुबे, हसमद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed