{"_id":"0b4c887ebd67ef8d2496f8075a7c720e","slug":"millions-in-half-a-dozen-fires-burn-stuff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा दर्जन घरों में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा दर्जन घरों में आग से लाखों का सामान जला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सिकंदरपुर वैश्य में एक और नवाबगंज नगरिया में पांच घर जल गए। घरों में रखा सामान, अनाज गल्ला आदि सब जल गया। ग्रामीणों ने शासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
गांव सिकंदर पुर वैश्य में शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे अज्ञात कारणों से भवरंपाल यादव के मकान में आग लगने से मकान में रखा सिंचाई इंजन, तीस हजार रुपये की नगदी, लहसुन, गेहूं, कपड़े, चारपाई आदि जल गए।
नवाबगंज नगरिया में तेज हवा के चलते शनिवार को 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने इकबाल, ईद मुहम्मद, इरशाद, शमसुल, आरिफ के घरों में आग लगने से घर का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने आग को फैलने से रोकने के लिए अपने छप्पर आदि गिरा दिए। ग्रामीणों ने काफी कोशिश के बाद आग को बुझाया। ग्रामीणों ने शासन से मुआवजे की मांग की है। मांग करने वालों में डा. नेमचंद सक्सेना, समाजसेवी असलम खान, जयप्रकाश गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण शामिल हैं।