फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Middle-aged dead body found in the field, fear of murder

खेत में मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Mon, 25 Oct 2021 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found in the field, fear of murder
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बबरौती स्थित एक धान के खेत में 55 वर्षीय अधेड़ का शव सोमवार सुबह करीब नौ बजे पड़ा मिला है। हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई और काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामकेश सिंह राजपूत ने बताया कि 55 वर्षीय अधेड़ का शव धान के खेत में पड़ा मिला है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अधेड़ इकहरा बदन का था। नीले व सफेद रंग की चैक की शर्ट और नीले रंग की पेंट पहनी हुई थी। हाथ में पीली धातु का एक कड़ा मिला है, जिस पर नगरकोट वाली माता की जय लिखा है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed