फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mhandl rally held in the city

महानदल ने नगर में निकाली रैली

Wed, 26 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 26 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mhandl rally held in the city
 नगर के श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में महान दल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि जनता को छलने के अलावा भाजपा ने कुछ नहीं दिया। लोगों से कहा गया कि एक लाख रुपया खाते में आएगा, लेकिन आज तक एक रुपया भी नहीं आया। कालेधन की वापसी पर चुनाव से पहले कहा गया कि 100 दिन के अंदर विदेशों से देश का पैसा वापस लाएंगे। खुद तो विदेश घूम लिए, लेकिन देश का पैसा आज भी बाहर ही है। मध्य प्रदेश की प्रभारी शीलू कुशवाह ने भाजपा और प्रदेश सराकर को सांप्रदायिक पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनैतिक दल हिंदू-मुस्लिम को मोहरा बनाकर अपने-अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते है। उन्होंने लोगों से महान दल के सदस्य बनने एवं पार्टी की विचारधारा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

सभा को महानदल की उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, शिवकुमार यादव, मुनेंद्र सिंह शाक्य ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन जेपी मौर्य ने किया। इस दौरान लोकेंद्र पताप सिंह, योगेंद्र शाक्य, पवन शाक्य, अंकित मिश्रा, सीताराम, जुगेंद्र शाक्य, गंगा सिंह, किशनदयाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed