{"_id":"6a25ad83cbddd4d8ba0badf8","slug":"message-of-fitness-conveyed-through-a-bicycle-rally-etah-news-c-25-1-mtr1022-1079106-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश
Sun, 07 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डॉ. राजेंद्र प्रसाद। स्रोत खेल विभाग
- फोटो : सांकेतिक
एटा। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नागरिकों की शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने और खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से रविवार को खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम से हुआ जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।
साइकिल रैली में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली स्टेडियम गेट से शुरू होकर अलीगंज तिराहे तक पहुंची और वहां से वापस स्टेडियम गेट पर आकर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने खिलाड़ियों को एंटी डोपिंग की शपथ दिलाई। कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी आवश्यक है। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन से दूर रहना चाहिए तथा खेल भावना को सर्वोपरि रखना चाहिए।
अधिकारियों ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना है, जिससे स्वस्थ और फिट समाज का निर्माण किया जा सके। उप क्रीड़ा अधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, प्रवेश कुमार, एसीएमओ सतीश चंद्र नागर, मुकेश कुमार, हेमलता सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।