फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mercury rose for the third consecutive day, reached 44

लगातार तीसरे दिन चढ़ा पारा, 44 पर पहुंचा

Sat, 14 May 2022 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mercury rose for the third consecutive day, reached 44
गर्मी से राहत पाने के लिए सहावर रोड स्थित बंबा में नहाते किशोर और युवा।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। तापमान लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी ऊपर चढ़ा। बीते दिन शुक्रवार से एक डिग्री बढ़कर यह 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भीषण गर्मी के बीच दोपहर के समय तेज धूप ने जलन का अहसास कराया। वहीं उमस के चलते लोग दिनभर पसीने से तरबतर होते रहे।
विज्ञापन

मई महीने में बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि शुक्रवार को तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लोग दिन भर गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर जा पहुंचा। दोपहर के समय आसमान से आग बरसती हुई महसूस हुई। काम के चलते घरों से निकलने वाले लोगों को त्वचा पर जलन महसूस हो रही थी। गर्मी और धूप के साथ ही उमस ने भी लोगों को परेशान किया। पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग रूमाल, अंगोछे से बार-बार पसीना पोंछते नजर आ रहे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग रास्तों में छांव तलाशते भी देखे गए। वहीं दोपहर एक से 4 बजे तक बाजारों में काफी कम लोग पहुंचे। खरीददारी के लिए शाम को ही घर से निकले।
पंखे दे रहे गर्म हवा, कूलर भी फेल
गर्मी बहुत ज्यादा होने की वजह से पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। उमस के चलते तीन दिन से कूलर भी फेल नजर आ रहे हैं। कूलर चलाने पर भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

गांव में नहर-बंबा बन रहे सहारा
गर्मी से राहत के लिए शहर में स्विमिंग पूल तो गांव में नहर-बंबा सहारा बन रहे हैं। कार्यालयों में द्वितीय शनिवार के अवकाश के चलते स्विमिंग पूलों पर अपेक्षाकृत अधिक संख्या में लोग पहुंचे। वहीं गांव में नहर और बंबों में किशोर व युवा दिनभर नहाते, तैरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed